कैडेट्स की लम्बाई की जांच करते एनसीसी अफसर।
- जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में आयोजित हुई भर्ती
धेंसा। 46 यूपी एनसीसी बटालियन की इकाई जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में बुधवार को जूनियर डिवीजन के 25 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। शैक्षिक सत्र 20025-26 में कक्षा नौ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एनसीसी कैडेट्स का चयन के लिए लिखित परीक्षा और लंबाई, दौड़ और शारीरिक मापदंड के आधार पर आठ छात्राओं सहित 25 जूनियर कैडेट्स का चयन किया गया। चयनित एनसीसी कैडेट्स को दो वर्ष तक देश प्रेम, आपसी भाईचारा, एकता व अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सूबेदार प्रह्लाद सिंह, हवलदार विमल विष्टा, एनसीसी अफसर सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य जयराम यादव, उप प्रधानाचार्य श्यामानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।