भनवापुर क्षेत्र के सिसवा में आयोजित टीकाकरण शिविर में उपस्थित एएनएम व अधीक्षक ग्रामीणों को जानक
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के 31 स्थानों पर बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम की ओर से क्षेत्र के कुल 447 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं 198 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ ही टीकाकरण भी किया गया। शिविर का अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने निरीक्षण किया। महिलाओं को टीकाकरण के फायदे के साथ ही क्षय रोग के प्रति जागरूक किया। सिसवा में आयोजित शिविर में का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित एएनएम उर्मिला यादव की ओर से ड्यू लिस्ट के आधार पर गांव के 23 बच्चों का टीकाकरण किया। वहीं सात गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण का सत्यापन किया। अधीक्षक ने बताया कि स्वस्थ जच्चा बच्चा के लिए टीकाकरण व प्रसव पूर्व जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से खुद के साथ ही 15 जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।