सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह के तहत शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाने के साथ दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसमें नियम तोड़ने वाले 192 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अमरेश कुमार यादव की अगुवाई में टीम ने हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, स्वामी विवेकानंद चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, कस्बा बांसी, बांसी रोडवेज आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से नियमों के प्रति जागरूक किया गया।