तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के छह गांवों में शुक्रवार को गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य यात्रा 2026 के तहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एम्स गोरखपुर, बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज व पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगभग 1800 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें दवाएं दी गई। गंभीर रोगियों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी गई।