फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10वीं की छात्रा मधु बनीं प्रधानाचार्य

Sun, 28 Sep 2025 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महामना मालवीय इंटर कालेज बरगदवा में एक दिन की प्रधानाचार्य कक्षा दस की छात्रा मधु। स्रोत विज्ञ​
विज्ञापन
बांसी। मिशन शक्ति के तहत महामना मालवीय इंटर कॉलेज बरगदवा में कक्षा 10वीं की होनहार छात्रा मधु पुत्री लाल बहादुर को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। इसके उपरांत प्रधानाचार्या मधु ने समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी तरफ से विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए तथा सभी अध्यापकों को समय से उपस्थित होने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने शुभकामना दी। सभी अध्यापक दिनेश कुमार पांडेय, विजय शंकर शुक्ल, भाई लाल सरोज, सुनीता राय, पूजा भारती, संदीप कुमार, राजेंद्र कुमार, राम उग्रह, प्रदीप कुमार तथा अविनाश सहित सभी कर्मचारियों ने मिलकर प्रधानाचार्या की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष व समाजसेवी अशोक त्रिपाठी ने इसे स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें