फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को

Sat, 20 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयुर्वेद दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक हुई। इसमें डीएम ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को 10वां आयुर्वेद दिवस आयोजित किया जाना है, जिसकी मुख्य थीम आयुर्वेद जन जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए होगा। डीएम ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को कलक्ट्रेट परिसर, जनपद न्यायालय परिसर, विकास भवन परिसर एवं पुलिस लाइंस में आयुष हेल्थ कैंप लगाने का निर्देश दिया। साथ ही आयुर्वेद के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, बीएसए शैलेष कुमार, उद्यान निरीक्षक संदीप वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें