-भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में देखे गए मरीज
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 103 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। तथा सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 41 मरीजों , पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र ने 20 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. बीके सिंह तथा पीएन तिवारी के द्वारा ने कुल 42 मरीजों को इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम में परिवर्तन होने के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए मास्क व रुमाल और शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।