फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : बढ़नी से विनीत, बिस्कोहर से अजय होंगे भाजपा प्रत्याशी

Tue, 25 Apr 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन के एक दिन पहले रविवार शाम को जिले के 11 निकायों में सात के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किए थे। पार्टी ने शेष बचे चार नगर निकायों से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार भोर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की है।
विज्ञापन

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से नगर पंचायत बढ़नी से विनीत कमलापुरी को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही नगर पंचायत बिस्कोहर से अजय गुप्ता, भारतभारी से चंद्रप्रकाश वर्मा और बढ़नीचाफा से धर्मराज वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें