फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : बसपा से राकेश और माया अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

Tue, 25 Apr 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बसपा ने नामांकन के अंतिम दिन सोमवार सुबह अपने पत्ते खोलते हुए जिले के 11 निकायों में 10 से पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें नगर पालिका सिद्धार्थनगर से राकेश दत्त त्रिपाठी, नगर पंचायत उसका से माया देवी और कपिलवस्तु से शकुंतला देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि नगर पंचायत बढ़नी से पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन किया गया है। इसमें नगर पालिका बांसी से ज्योति साहू, नगर पंचायत डुमरियागंज से शाजिया अतीक, भारतभारी से अजीजुल्लाह उर्फ डल्लू, बढ़नीचाफा से अजय सिंह वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत बिस्कोहर से विनोद कुमार यादव, शोहरतगढ़ से मनोज कुमार मित्तल और इटवा से दुर्गा प्रसाद जायसवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें