फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बनगाई नानकर गांव में रोते बिलखते मृतिका के परिजन। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बनगाई नानकर गांव के सिवान में बुधवार को रोपाई करा रहे पति व पत्नी की बिजली गिरने से मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं झुलस गईं। बारिश से बचने के लिए इन्होंने खेत के नजदीक पेड़ के नीचे शरण ले रखा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बनगाई नानकार निवासी मायाराम (60), उनकी पत्नी अकेला (57), माधुरी (35) पत्नी इनल व सरोज (38) पत्नी राधेश्याम बुधवार शाम चार बजे खेत में रोपाई कर रही थीं। तभी बारिश होने लगी तो चारों खेत के पास शीशम के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और चपेट में आने से मायाराम और अकेला की मौत हो गई, जबकि माधुरी और सरोज झुलस गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। मायाराम और पत्नी अकेला के पांच बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एसओ डुमरियागंज मुकेश राय ने बताया कि पुलिस ने शकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डुमरियागंज एसडीएम परमेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मृत्यु की खबर है। जांच करके उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें