फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : उठे दुआ के हाथ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर के आजाद नगर मोहल्ले में ईद के अवसर पर नमाजअदा करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा करने के साथ ही देश-दुनियां में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी गई। शनिवार सुबह से ही नए कपड़े पहन सड़क पर गले मिल एक दूसरे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने ईद पर्व की खुशियों में शामिल होकर एकता की डोर को मजबूत बनाने की पहल की। ईद की नमाज को लेकर पूरे जिले के ईदगाहों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखा गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के आजादनगर ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना सुहैल कादरी ने पाक महीने रमजान का जिक्र करते हुए अकीदतमंदों से कहा कि ईद, इस्लामी त्योहार है जो रमजान का रोजा रखने की तौफीक अता करने पर मनाया जाता है। गोबरहवा बाजार की मस्जिद में भी ईद की नमाज के मौके पर पेश ईमाम मौलाना इकबाल अहमद ने कहा कि इस दिन खुशियां मनाना भी इबादत है, आपस में मोहब्बत से मिलना भी इबादत है और एक दूसरे से खुशियां बांटना भी इबादत है। आजादनगर जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना हबीबुर्रहमान व खजुरिया मस्जिद में हाफिज कुतबुद्दीन ने नमाज पढ़ाई। शहर की अन्य मस्जिदों पिठनी, पोखरभिटवा, बिनैका, पुरानी नौगढ़, बेडसड़, भीमापार आदि में भी ईद की नमाज शांति पूर्ण व आपसी सौहार्द की साथ संपन्न हुई।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित ईदगाह, तहसील मुख्यालय स्थित ईदगाह मस्जिद , बैदौला, बसडीलिया, वासा, टिकरिया बयारा, बिथरिया, लटिया, कादीराबाद, बगाहवा, बेवा चौराहा, मिश्रौलिया, औसानपुर, जगजाऊंवा, टडवा, शिकाहरा सहित पूरे तहसील क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों में शनिवार की सुबह सात से नौ बजे के बीच ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। तहसील मुख्यालय स्थित ईदगाह और हल्लौर स्थित ईदगाह के बाहर एसडीएम परमेंद्र, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह और एसओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। क्षेत्र के अन्य ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें