फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोमांचक मैच में बस्ती को हराकर विजेता बनी मेजबान टीम

Sat, 04 Nov 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने रोमांचक मैच में बस्ती को हरा दिया। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार व पदक दिए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर ने 196 रन बनाए। कप्तान देवराज चौरसिया ने 50, प्रेम साहनी ने 42, साबिर राजा ने 35, सुर सिंह 16 और साबिर अंसारी ने 12 रनों का योगदान दिया। बस्ती की तरफ से राहुल भारद्वाज ने चार, प्रिंस पटेल ने दो व धीरज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती की पूरी टीम 38 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मुकाबले को गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी ने 12 रनों से जीत लिया।
खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती की तरफ से सौरभ पाल ने 39, अनुभव शर्मा ने 22, सुल्तान राजा ने 46, अमित पाल ने 14 व अब्दुल काशिफ ने 21 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थ नगर की तरफ से रौनक श्रीवास्तव ने तीन, यश मिश्रा ने दो, प्रेम साहनी ने एक व आकाश गिरी ने दो विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी रौनक श्रीवास्तव को दिया गया। नईम सिद्दीकी एवं विपिन मणि त्रिपाठी की देखरेख में मैच हुआ।
क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, अमित श्रीवास्तव, माहेश्वरी पाठक, मनीष यादव, शेषमणि प्रजापति, नदीम सिद्दीकी, मुलायम सिंह यादव, आशुतोष पांडेय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, विकास त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार राहुल भारद्वाज खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती, बेस्ट बैट्समैन काश जावेद खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती, बेस्ट बॉलर राहुल भारद्वाज खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती, बेस्ट फील्डर शिवम शुक्ला जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोंडा, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट अर्जुन साहनी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर और बेस्ट विकेटकीपर आजाद खान लुंबिनी क्रिकेट अकादमी लुंबिनी को दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें