फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए बिल्डिंग का इंतजार

Wed, 20 Dec 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में डिजिटल लाइब्रेरी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में लाइब्रेरी की बिल्डिंग बनाई जा रही है। इस कारण उपलब्ध पुस्तकों के माध्यम से ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। लाइब्रेरी में 160 छात्रों को बैठने की व्यवस्था है, जिसमे प्रथम तल पर 100 छात्रों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। मार्च में भवन बनने के बाद डिजिटल लाइब्रेरी के फर्नीचर व अन्य सामान खरीदे जाएंगे। विश्वविद्यालय में 1600 छात्र छात्राएं पढ़ाई करते हैं, जिसमें से लगभग 200 छात्र छात्रा हॉस्टल में रहते हैं।
कला संकाय में संचालित लाइब्रेरी से सभी छात्र-छात्राओं को पर्याप्त पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं। वर्ष 2015 में स्थापित विश्वविद्यालय में पहले आई पुस्तकें वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर आधारित थी, जबकि सेमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत पाठ्यक्रम बदल गया है। ऐसी स्थिति में नई पुस्तकों की आवश्यकता बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा होगी तो पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

-
विश्वविद्यालय परिसर में वाईफाई
भारत नेपाल सीमा स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्षेत्र में संचार कंपनियों का नेटवर्क अच्छा नहीं है। इस कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक निजी संचार कंपनी को भुगतान करके वाईफाई की व्यवस्था कर दी है। इससे डिजिटल लाइब्रेरी में सुविधा मिलेगी, जबकि छात्र-छात्राओं को भी इंटरनेट के माध्यम से सर्च करने में सुविधा मिल ही है।

वर्जन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में लाइब्रेरी की बिल्डिंग मार्च तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू होगी। लाइब्रेरी में पुस्तकें भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

अमरेंद्र कुमार सिंह, कुल सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें