फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में एक अगस्त से होगा प्रवेश

Sun, 30 Jul 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में इस वर्ष भी मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। एक अगस्त से प्रवेश होगा। नियम के अनुसार निर्धारित सीट से ढाई गुना से अधिक सीट होने पर परीक्षा कराई जाती है। वहीं, किसी भी विषय में इतने आवेदन नहीं आए हैं, जिससे इस बार भी मेरिट के आधार पर ही प्रवेश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक जुलाई से मेरिट के आधार प्रवेश होगा। विश्वविद्यालय में बीए में 200, एमए के एक विषय में 40, एमएससी के एक विषय में 20, बीबीए में 60 और एमकाम में 40 सीटें है। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होगा। एक अगस्त से प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होगी। उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय के बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें