फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनादि भारतम् की प्रस्तुति से समाप्त हुआ मैत्री महोत्सव

Mon, 12 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चल रहे तीन दिवसीय मैत्री महोत्सव का अनादि भारतम्... गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम का समापन हुआ। महोत्सव में दोनों देशों से 200 से अधिक कलाकारों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के आखिरी दिन दोनों देश के सीमाई जिले के सांसद व भाजपा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। अंतिम दिन महोत्सव का आगाज उन वीरों को हम करते शत-शत नमन जिसने देश के लिए कुर्बानी दी...से महोत्सव का आगाज हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव में जिले के गायक कार पवन पांडेय ने कैसे जाऊ मैं पनिया भरन को सखी.....गाना गाया। जिसे दर्शक दीर्घा ने बहुत ही तन्मयता से सुना। उसके बाद नेपाली कलाकारों ने जय-जय हो पावन भारत संग नेपाल रे सजनी.....गाया। उसके बाद छह अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को चिन्हित किया गया। लखनऊ से आए कलाकारों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संगीत का आयोजन किया गया। उसमें गांव-गांव शहर-शहर का भी गाना गाया गया। उसके बाद नेपाली रिकार्डिंग गीत तिरखा लाग्यो निर्माया प्यास मिटायो चिसो पानी ले गाने पर नेपाली कलाकारों ने समूह नृत्य किया। उसके बाद सांसद जगदंबिका पाल, नेपाली सांसद अभिषेक शाह व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। सभी अतिथियों को डॉ. राजेश अहिरवार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके बाद अतिथियों ने संचालिका डॉ रेनू त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महोत्सव काे संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दोनों देशों का संबंध रोटी बेटी के है। बुद्ध की धरा को विकास करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हमेशा प्रयासरत रहते है। उसके बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत के कलाकारों के साथ सभी अतिथियों ने ग्रुप फोटो खिंचवाया। महोत्सव कोे आगे बढ़ाते हुए रुपाली कुशुमकर ने वंदे मातरम गीत गाई। उसके बाद दिल दिया है जान भी देंगे गाने को गाया तो पूरा महोत्सव देश भक्ति मय हो गया। इसी क्रम में रुपाली ने कई देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर महफिल को सजाया।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले कलाकार हुए सम्मानित
फोटो है
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चल रहे तीन दिवसीय मैत्रीक महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, भारत-नेपाल मैत्री समारोह, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में वेदप्रकाश ने प्रथम, अल्पना ने द्वितीय व आदिती मणि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता ग्रुप ई के वंदना पांडेय व ग्रुप एफ की अनामिका प्रभा ने प्रथम स्थान, ग्रुप बी की प्रयाग यादव ने द्वितीय व ग्रुप डी की अंजली सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में शकीला खातुन ने प्रथम, दीक्षा सिंह ने द्वितीय व प्रिया अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में शिखा चौधरी ने प्रथम, महेंद्र मद्धेशिया ने द्वितीय व वेदप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत-नेपाली मैत्री समारोह में अंजली पांडेय ने प्रथम, आयुषी श्रीवास्तव ने द्वितीय व महिमा शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनी शुक्ला ने प्रथम, आकर्षिता त्रिपाठी ने द्वितीय व अर्पिता गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव, सदर एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र, कुलसचिव डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो दीपक बाबु, प्रो हरिश कुमार शर्मा, प्रो प्रकृति राय, प्रो मंजु द्विवेदी, डॉ नीता यादव, डॉ शिवम शुक्ला, डॉ रजनीश शुक्ला, डॉ शरदेंदु त्रिपाठी, डॉ मयंक कुशवाहा, डॉ अवीनाश प्रताप सिंह, डॉ आभा द्विवेदी, डॉ जयहिंद सिंह यादव, डॉ कपिल गुप्ता, विजित सिंह, डॉ हरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें