फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोर श्रमिकों को चिह्नित कर छह नियोजकों को नोटिस

Wed, 20 Aug 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर किशोर से बात करते जिला टास्क फोर्स टीम। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला टास्क फोर्स टीम ने बुधवार को बांसी में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाकर सात किशोर श्रमिकों को चिह्नांकित किया। स्टार मोबाइल एंड रिपेयरिंग शॉप, केजीएन मुरादाबादी हैदराबादी बिरयानी, गुप्ता भोजनालय, राजा बिरयानी, मौर्या जी छोले भटूरे और सांवरिया स्वीट्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान में एएचटीयू उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव, मानव सेवा संस्थान सेवा से जय प्रकाश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें