शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच राजेंद्रनगर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य यजमान परमात्मा प्रसाद अग्रहरि ने कहा पांच से 12 मार्च तक सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा आयोजित की जाएगी। हवन और भंडारा के साथ 13 मार्च को कथा का समापन किया जाएगा। इस दौरान यज्ञाचार्य पंडित उत्तम कृष्ण शास्त्री, पवन कुमार, प्रशांत कुमार, हरिओम, बद्रीविशाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।