तुलसियापुर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का वादा कर ढाई वर्ष तक यौन शोषण करने और बाद में शादी से इन्कार कर तय विवाह तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही एक युवक से उसका करीब ढाई वर्षों से प्रेम संबंध था। उसने यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो उसने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो आरोपी वहां पहुंच गया और उसके फोटो और वीडियो दिखा दिए। इसके बाद होने वाले ससुराल पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।