भनवापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हसुड़ी औसानपुर के बच्चों का रहा दबदबा
भनवापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हसुड़ी औसानपुर के बच्चों का दबदबा रहा। प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर के बालक बालिकाएं शामिल हुए।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में प्रथम स्थान सिकौथा न्याय पंचायत के विवेक का व द्वितीय स्थान भनवापुर न्याय पंचायत के साई का रहा, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम स्थान पर रहीं और प्रतिभा द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर में भनवापुर न्याय पंचायत के विनोद प्रथम स्थान पर रहे, जबकि चिताही न्याय पंचायत के दुर्गेश द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में भनवापुर न्याय पंचायत की अभिलाषा ने प्रथम स्थान एवं बिस्कोहर न्याय पंचायत की आराध्या द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के बालक बालिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा भरवठिया न्याय पंचायत की संध्या व बिस्कोहर न्याय पंचायत के अल्फाज व शमशाद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण में आबिद रिजवी, शिवाजी सिंह, मनोज कुमार, उमाकांत गुप्ता, आशीष सिंह मौजूद रहे।