फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल

Thu, 27 Jul 2023 10:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने एसपी से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसकी शिकायत एसपी से की है। विधायक ने कहा कि शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने मोहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न करवाने के नाम पर दोनों समुदायों के 167 लोगों शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
विज्ञापन

इन लोगों के घरों पर पुलिस ने बाकयदा नोटिस भी भेज दिया, जबकि इनमें से कई लोग घर पर मौजूद ही नहीं है। तमाम लोग दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में है और कई स्ंभ्रांत घरों के लोग हैं, जिनका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि एसओ ने बिना जांच किए ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है, जो बहुत ही गलत है। मोहर्रम के मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। इसका मतलब यह नहीं कि ड्यूटी निभाने के नाम पर किसी को भी नोटिस जारी कर दिया जाए। इस संबंध में एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि लोगों को भेजे गए नोटिस की फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें