फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शब्बेदारी में शोगवारों ने किया नौहा-मातम

Fri, 22 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में बुधवार की रात आयोजित तरही शब्बेदारी के कार्यक्रम में मरसिया, मजलिस हुई और शोगवारों ने नौहा मातम किया। हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन फिदाये अबुल फजलिल अब्बास के बैनर तले आयोजित तरही शब्बेदारी के कार्यक्रम की शुरुआत में अब्बास अली ने कलाम पाक की तिलावत की। जिसके बाद अंबर मेहंदी और उनके सहयोगी ने मरसिया पढ़ा और मजलिस को मौलाना मोहम्मद हसन ने संबोधित कर हजरत अब्बास की शहादत को बयां किया। इस दौरान अंजुमन के सदर एजाज अहमद, सेक्रेटरी तंजीम पंजतन, वफादार, कामयाब बबलू, वफा अब्बास, रियाज गुड्डू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें