फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब डीआरसी के बाद होगी शोध पात्रता परीक्षा

Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु-सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना कम
विश्वविद्यालय एवं छह जिलों के अंतर्गत महाविद्यालयों में होगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में दिसंबर में शोध पात्रता परीक्षा होने की संभावना कम है। दिसंबर में ही यह परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन नए नियम के अनुसार परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल, गाइड चयनित करने के लिए डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटियों का गठन नहीं हुआ है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में वर्ष 2022 में शोध पात्रता परीक्षा नहीं हुई थी। विभिन्न विषयों के अंतर्गत शोध करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा के लिए बेसब्री से इंतजार है। विश्वविद्यालय एवं इससे संबंध छह जिलों के महाविद्यालयों में गाइड के चयन के बाद परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर, बस्ती, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर एवं महराजगंज के 11 राजकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों में भी शोध में प्रवेश होंगे। विश्वविद्यालय ने शोध के लिए अर्ह महाविद्यालयों से गाइड के लिए आवेदन मांगे हैं, लेकिन अभी चयन प्रक्रिया अधूरी है।

बनेगी डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी
शोध पात्रता परीक्षा के लिए पहले विश्वविद्यालय स्तरीय कमेटी ही जांच करती थी, लेकिन इस बार नियमों में बदलाव हुआ है। शोध में जितने विभागों में प्रवेश होना है। उसके गाइड के चयन के लिए संबंधित विभाग में डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी ही गाइड के चयन पर मुहर लगाएगी। उसके बाद सीटों के निर्धारण के बाद विज्ञापन प्रकाशित होगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कला संकाय में 14 विभाग, विज्ञान संकाय में सात विभाग एवं वाणिज्य संकाय में तीन विभागों के अंतर्गत कमेटी बनने की संभावना है। पिछली बार की परीक्षा में विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य के संकाय के विषय कम थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को दीक्षांत समारोह होगा, उसके बाद शोध पात्रता परीक्षा की तैयारियों में तेजी आएगी।

वर्जन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शोध पात्रता परीक्षा की तैयारियां हो रही हैं। डिपार्टमेंट रिसर्च कमेटी के माध्यम से गाइड चयनित किए जाएंगे। इस कारण परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने में देर हो रही है। दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना कम है।
-प्रो. हरीश कुमार शर्मा, अधिष्ठाता, कला संकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें