शहर में निकली श्रीकृष्णा की शोभायात्रा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
श्रीकृष्ण प्रतिमाओं की धूमधाम से निकली शोभायात्रा
सिद्धार्थनगर। शहर में रखी गईं श्रीकृष्ण प्रतिमाओं की रविवार रात शोभायात्रा निकाली गई। शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा कमेटी से जुड़े शिवम, आकाश बृजेश, अमर, विशाल, राघवेंद्र आदि ने शहर के सिद्धार्थ तिराहे से प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की टोली भगवा गमछे लेकर चल रही थी। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे।