फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपति पीजी कॉलेज में दीप उत्सव कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपति पीजी कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

प्राचार्य ने पूजा कर स्टॉफ और विद्यार्थियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार की देर शाम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प, माला और दीप जलाकर किया। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में शिक्षक व कर्मचारियों ने दीप जलाया। महाविद्यालय के सचिव लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने दीपोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवपति पीजी कॉलेज को और विख्यात करने का जो संकल्प प्राचार्य ने लिया है, वह अवश्य पूरा होगा। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा कॉलेज शिक्षा व अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के समापन बाद सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. एमएन सिंह, उदयशंकर वर्मा, डॉ. सुशील, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, अश्विनी सिंह, प्रतीक मिश्र और राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें