फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंपा रही पूस की रात, दिन में कोहरा

Sat, 06 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सात दिनों से रात में गलन बढ़ गई है। पूस की रात शहरवासियों को सताने लगी है। शुक्रवार को पूरे दिन ओस की बरसात होती रही। जिससे रात के साथ ही दिन में भी गलन गढ़ गई है। पूरे दिन धूप नहीं निकलने और ठंड के कारण लोग सड़क पर कम दिखे, अधिकांश लोग घर में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी है, दो दिन दोपहर में धूप होने के बाद शुक्रवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। जबकि कोहरे के साथ-साथ ओस की भी बारिश होती रही। सर्द हवा से गलन बढ़ती गई। ठंड से आमजन कंपकंपाते नजर आए। नौकरी करने जाने वाले ठंड में कांपते हुए कार्यालय पहुंचे। एक सप्ताह पहले की अपेक्षा सुबह-शाम में टहलने वालों की संख्या भी बेहद कम हो गई है। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने से शुक्रवार को सबसे अधिक ठंड का अहसास हुआ। वहीं पूरे दिन ओस की बरसात होने से लोगों का दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
बृहस्पतिवार को गलन अधिक होने से शाम छह बजे के बाद ही शहर के सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

कोहरा छाने से दो से ढाई घंटे देर से आई ट्रेन
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को कोहरा अधिक छाने से लखनऊ रूट से गोरखपुर जाने वाली सभी ट्रेन दो से ढ़ाई घंटे देरी से आई। जिससे भोर में यात्रा करने वाले यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर ठिठुरना पड़ा। भोर में 4.15 पर आने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस 2:14 मिनट देर से आई तो भोर में यात्रा करने वाले यात्रियों को ठिठुरना पड़ा। वहीं सुबह गोंडा से नकहा जंगल तक जाने वाली ट्रेन 1:30 घंटे देर से चली। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन के देर से आने से ठंड में ठिठुरना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें