फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में शिवम, निबंध में आयशा अव्वल

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित निबंध व चित्रकला - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
चित्रकला में शिवम, निबंध में आयशा अव्वल
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित
डुमरियागंज। नगर पंचायत की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बैदौलागढ़ एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवम विश्वकर्मा, द्वितीय सौम्या श्रीवास्तव और तृतीय स्थान आंचल शर्मा को मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज से निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा खातून, द्वितीय रोशनी, तृतीय स्थान खुशी अग्रहरि ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा स्वच्छता के प्रति छात्र/ छात्राओं को जागरूक करते हुए गीला-सूखा कूड़ा के बारे में बताया गया एवं उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कुणाल एवं चेयरमैन जफर अहमद ने पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहम्मद नसीम, गौरी शंकर, उमाशंकर, आकाश गुप्ता, राजीव अग्रहरि, हसन ताकीब रिजवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें