फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

-सीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन बीएसए को सौंपते हुए समस्या समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षा मित्र स्नातक व बीटीसी उत्तीर्ण हैं। बावजूद इसके उन्हें मात्र दस हजार रूपए मानदेय, केवल 11 माह तक दिया जाता है। इतने कम पैसे में कोई भी अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करता होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को नई शिक्षा नीति में सम्मिलित करते हुए नियमित किया जाए और मंहगाई को देखते हुए समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाना चाहिए। मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय पर जाने की अनुमति और ईपीएफ व आयुष्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के निकट विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए और मृतक शिक्षामित्रों के परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान महामंत्री यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्र, श्याम नारायण त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव, विरेंद्र त्रिपाठी, अनुज सिंह, अमीरुल्लाह आदि भारी संख्या में मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें