फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षामित्रों ने सांसद को किया सम्मानित

Sun, 26 Feb 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में सांसद को सम्मानित करते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षामित्रों के हित में लगातार आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उनकी समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने कैंप कार्यालय में आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि 20 फरवरी को जिस तरीके से शिक्षामित्रों ने भाजपा सरकार का सहयोग और समर्थन का संकल्प लिया है, इससे निश्चय ही सुनहरा भविष्य होने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को संघर्ष का रास्ता छोड़कर शांति और सहयोग का मार्ग अपनाना होगा। उनके हितों के लिए शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर हर स्तर पर प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि एक समय में जब प्राथमिक शिक्षा लड़खड़ा गई थी, उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शिक्षा मित्रों की भर्ती मेरिट के आधार पर की थी। धीरे-धीरे 23 वर्ष हो गए। भाजपा सरकार बनने पर मानदेय 35 सौ बढ़ाकर 10 हजार करने का कार्य हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला, जिला मंत्री श्याम बिहारी चौधरी, प्रवक्ता अजीमुद्दीन खां, रवि प्रकाश पांडेय, रामसुख चौधरी, हरीश आर्या, पवन शुक्ला, दीप नारायन, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें