फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक दिन की बीईओ बनीं शालिनी

विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय पर एक दिन की बीडीओ का कार्यभार ग्रहण करती छात्रा शालिनी विश्वकर्मा
विज्ञापन
खेसरहा। स्थानीय क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बेलवालगुही में कक्षा-सात की छात्रा शालिनी विश्वकर्मा शक्ति कार्यक्रम के तहत शनिवार को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनीं। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नीरज सिंह ने सांकेतिक रूप से कार्य भार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद शालिनी ने बीआरसी कार्यालय, उच्च प्रावि सुपौली एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कड़जा का निरीक्षण किया। बीआरसी कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कुल 10 स्टाफ के सापेक्ष आठ कर्मी उपस्थित थे। दो कर्मचारी अवकाश पर थे। वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक थी। उसके बाद वह सरकारी गाड़ी से उच्च प्राथमिक विद्यालय सुपौली गईं, जहां निरीक्षण करने पर वहां कार्यरत दोनों स्टाफ उपस्थित पाए।
छात्र नामांकन 79 के सापेक्ष 65 बच्चे स्कूल ड्रेस में उपस्थित रहे। विद्यालय में बन रहे एमडीएम को भी उन्होंने चखा। एमडीएम और स्कूल के पठन-पाठन व सभी बच्चों को ड्रेस में मिलने से वह संतुष्ट दिखीं। इसके बाद शालिनी विश्वकर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कड़जा का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित पंजिका रजिस्टर का अवलोकन किया, जिसमें 14 कर्मियों के सापेक्ष 12 स्टाफ उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें