सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर एथलेटिक्स जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग और वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल में शाहीन स्पोर्ट्स क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराकर दिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शाहीन क्लब गौरा बाजार तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच खेला गया। शाहीन स्पोर्ट्स क्लब ने दो सीधे सेटों में स्पोर्ट्स स्टेडियम को 21-17 व 21-08 से हराकर मैच जीत लिया। एथलेटिक्स जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सोहन ने प्रथम, रफीक द्वितीय व विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में सोहन ने प्रथम, प्रमेश शर्मा ने द्वितीय, विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर में सोहन प्रथम, सचिन द्वितीय, प्रमेश शर्मा को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर में दीपू रावत प्रथम, विवेक द्वितीय, सुरेंद्र को तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर में दीपू रावत प्रथम, अशोक शर्मा द्वितीय एवं सोमनाथ तृतीय स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर में अशोक प्रथम, रजत द्वितीय, गोरखनाथ शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में गनेश भारती प्रथम, प्रेमसागर द्वितीय, मो. रफीक तृतीय, त्रिकूद में मो. रफीक प्रथम, प्रेमसागर द्वितीय, गनेश भारती तृतीय, ऊंची कूद में प्रेमसागर प्रथम, गनेश भारती द्वितीय, सचिन शर्मा तृतीय, गोला क्षेपण में अनिमेश सिंह प्रथम, प्रमेष शर्मा द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय, चक्र क्षेपण में प्रशांत मिश्रा प्रथम, अनिमेश द्वितीय, रितेश तृतीय, भाला फेंक में प्रशांत प्रथम, रितेश द्वितीय, प्रमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर में तृप्ति ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में तृप्ति प्रथम, मोनिका द्वितीय, अश्मिता तृतीय, 400 मीटर में प्रीति ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय, नेहा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में प्रीति प्रथम, गरिमा द्वितीय, संगीता तृतीय, 1500 मीटर में प्रीति प्रथम, रेशमी द्वितीय, खुशी तृतीय, तीन हजार मीटर में सविता प्रथम, करिश्मा द्वितीय, अस्मिता शर्मा तृतीय, लंबी कूद में नेहा प्रथम, वंदना द्वितीय, अंशिका तृतीय, त्रिकूद में मनीषा प्रथम अंशिका द्वितीय, कुसुम तृतीय, ऊंची कूद में नेहा प्रथम, अंशिका द्वितीय, अंकिता तृतीय, गोला क्षेपण में अनामिका प्रथम, मनीषा द्वितीय, सपना तृतीय, चक्र क्षेपण में सपना प्रथम, मनीषा द्वितीय, कुसुम तृतीय, भाला फेंक में कुसुम प्रथम, मनीषा द्वितीय, उजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीओ जयेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, संतोष श्रीवास्तव, मो. इब्राहिम, सोनू गुप्ता, राजकुमार यादव, रवीन्द्र गुर्जर, विनोद त्रिपाठी, स्पर्श वर्मा, प्रिय रंजना सोनी, सुमन सिंह, चन्द्रभान मौर्य, रत्नेश सिंह, इशांक सिंह विशेन, विवेक त्रिपाठी, कमलेन्द्र प्रताप चौधरी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे।