फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गुरुनानक जयंती पर गूंजे शबद कीर्तन

Tue, 28 Nov 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में स्थित गुरुद्वार। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सिखों के प्रथम गुरु श्रीगुरु नानक देवजी का 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में शबद कीर्तन गूंजे। ज्ञानी हरजीत सिंह ने संगत के द्वारा कीर्तन दरबार सजाया। शबद कीर्तन के बाद लंगर की सेवा देर शाम तक चलती रही। प्रबंधक तजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, वरियाम सिंह, धर्मेंदर सिंह, जसमीत कौर, सुनीता जुली, अमृत पाल कौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने प्रसाद लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

बांसी में गुरु नानकदेव का जन्मोत्सव नगर के अकबर नगर वार्ड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, डॉ. सुशील सागर, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल आदि ने संबोधित किया। लंगर में सरदार स्वर्ण सिंह सरदार रावेंद्र सिंह लबली, गुरमीत सिंह, सरदार सन्नी सिंह, राकेश बग्गा, अमर जायसवाल सनी, सरदार करण सिंह, अमन दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें