खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और युवती के बीच दो साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ और युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो प्रेमिका शुक्रवार को थाने आ पहुंची और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाते रहने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले ली। उधर, पुलिस ने प्रेमिका को पुलिस कस्टडी में मेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है।