फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 74 मामले आए, सात का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील सभागार सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम संजीव रंजन, एसपी ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
74 मामले आए, सात का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

- शोहरतगढ़ तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम संजीव रंजन व एसपी अमित आनंद के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस में कुल 74 मामले आए, जिसमें मौके पर केवल सात मामले का ही समाधान हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभाग को सौंप कर समय के अंदर निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें और फरियादियों की शिकायतें सुनकर उसका निस्तारण करें। बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पिकौरा से आए प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम यादव ने कहा कि जमीन पैमाइश में संबधित लेखपाल एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं। प्रकरण को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ढेबरूआ थाना क्षेत्र के चरिगवा निवासी कौशल कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरा लड़का अभिषेक संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ में अध्यन करता है। 14 नवंबर के बाद उसका कही पता नहीं चल पा रहा है। गुजरौलिया से आई नीलम ने कहा कि मेरा पति मारता पीटता रहता है और घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान पीडी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार राजेश कुमार सिंह, नायाब तहसीलदार गौरव कुमार, बीडीओ संगीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें