खुनुवां। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे सात बोरी यूरिया को पकड़ा। उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया। चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को बाॅर्डर रोड से राजा बाग होते हुए खुनुवां गांव से नो मेंस लैंड तक जाने वाले रास्ते पर हड़हवा बाग के पास तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमण थे। इस दौरान सूचना मिली कि खुनुवां गांव से नो मेंस लैंड की तरफ जाने वाले रास्ते से दो तस्कर बाइक से यूरिया की तस्करी नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम छिपकर तस्करों के आने का इंतजार करने लगी। संवाद