फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तिल की खेती किसानों के आय का उचित साधन

Sat, 22 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने शुक्रवार को किसानों को तिल की खेती के बारे में जानकारी दी। किसानों को तिल की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने बताया की समय परिवर्तन के साथ किसान अपने खेती के तौर तरीकों में परिवर्तन लाएं साथ ही खेती में सही फसलों का चुनाव कर ही बुवाई करें तभी अधिक लाभ पा सकते हैं। कहा कि इस समय तिल की बुवाई की जा सकती है। तिल की खेती से किसान अपनी आय को दोगुना कर सकता है। सामान्यत: तिल का तेल अन्य खाद्य तेलों के मुकाबले दोगुनी कीमत पर बिकता है। तिल के कई औषधीय उपयोग हैं, जिससे इसकी मांग सालभर बनी रहती है। तिल की बुवाई का उचित समय संपूर्ण जुलाई महीने में की जा सकती है। एक हेक्टेयर खेत में तीन से चार किलो बीज पर्याप्त होती हैं। तिल की बुवाई से पहले खेत की तैयारी अच्छे से करना चाहिए। इसके लिए खेत की दो तीन जुताई कल्टीवेटर या हल से करने के बाद एक पाटा लगाना आवश्यक है। इसके अलावा भी अन्य जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें