फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ लाख का सोना लेकर नौकर फरार

Thu, 18 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के एक सराफा कारोबारी के यहां से नौ लाख रुपये का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप कारोबारी ने अपने दुकान पर कार्य करने वाले नौकर पर लगाया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इटवा कस्बे के सराफा कारोबारी पुजारी की कस्बे में ही आभूषण की दुकान है। उनका आरोप है कि उनके यहां पश्चिम बंगाल का कोलकाता निवासी व्यक्ति लंबे से अरसे से कार्य कर रहा था। यही कारण है कि दुकान की एक चाबी उसके पास भी रहती थी। बुधवार की रात वह आया और दुकान खोलकर कुछ देर बैठा फिर दुकान बंद करके अपने कमरे पर चला गया। सुबह जब वह देर तक नहीं आया तो स्वयं दुकान खोलकर निरीक्षण किया तो 150 ग्राम सोना गायब था। पुजारी ने आरोप लगाया है कि नौकर ही सोना चोरी करके भाग गया है। इस संबंध में एसओ इटवा अरविंद मौर्य का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें