पुलिस ने गोवध के मामले में एक आरोपी को पकड़ा
इटवा थाना क्षेत्र के कमदा लालपुर गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा थाने के कमदालालपुर व बरगदवा के सरहद पर बृहस्पतिवार देर रात प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अवशेष को जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही एक आरोपी को दबोच लिया। गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कमदालालपुर से बरगदवा जाने वाले चकरोड से जुड़े एक रास्ते पर गांव वालों के गोवंशीय पशु अवशेष देखे जाने पर हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी इटवा पुलिस को दी। इस संबंध में कुछ लोगों ने एक गोवंशीय पशु के गायब होने व उसे ले जाते कुछ व्यक्तियों की जानकारी दी। इस जानकारी पर सक्रिय हुई इटवा पुलिस आरोपियों की खोज में थी कि बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना कि घटना से जुड़ा एक आरोपी करहिया पुल पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने टीम को बताए हुए स्थान पर भेजा। जहां एक संदिग्ध पुलिस को आता हुआ देखकर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। एसओ के मुताबिक आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी शमीम उर्फ सुद्दु निवासी कमदालालपुर थाना इटवा का निवासी है। पूछताछ के बाद उसको गोवध के मामले में उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।