बांसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सहयोग समिति ने शनिवार की रात वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिशंकर श्रीवास्तव की स्मृति में वर्तमान पत्रकारिता एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतवर्ष के प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के संस्थापक व प्रकाशक पं. जुगल किशोर शुक्ल और वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिशंकर श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी डाॅ. ज्ञान प्रकाश ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं तथा सत्य, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। पूर्व सांसद डाॅ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी गरिमा को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कवि डाॅ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ''''दीपक'''' ने की। गोष्ठी को कोतवाल मृत्युंजय पाठक, प्रो. केपी त्रिपाठी, हरिप्रसाद पाठक, राकेश त्रिपाठी, सुभाष चंद्र पांडेय, डाॅ. बलराम त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान डाॅ. सुशील सागर, जयशंकर मिश्रा, जय गोविंद साहू, अमर श्रीवास्तव, गिरजेश धर द्विवेदी, पंकज श्रीवास्तव, शिव मिश्रा, ऋतिक श्रीवास्तव, रामनरेश चौधरी, अवधेश दुबे आदि मौजूद रहे।