फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेमरियांव की टीम ने 13 रन से जीता मैच

Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जुड़ीकुइयांव गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में आयोजित स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमरियाव और सिरसिया राजा के बीच मैच खेला गया। इसमें सेमरियाव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 13 रन से जीत लिया।
विज्ञापन


सेमरियांव की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खेलते हुए आठ ओवर की समाप्ति एवं 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में सिरसिया राजा की टीम 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच अरशद को दिया गया जो 23 रन एवं तीन विकेट लिए। इस मैच का शुभारंभ सपा नेता कुशल तिवारी की ओर से किया गया। इस दौरान प्रधान मनमोहन, करीम खान, जितीन कुमार, कौशल किशोर, आशीष वर्मा, सफीक खान, आरीफ खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें