फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैथोलॉजी में सिलेक्ट्रा मशीन खराब, 350 लोगों की नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से निराश लौटे मरीज, निजी पैथोलॉजी में अधिक पैसे देकर करानी पड़ी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में शुक्रवार को सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने के कारण 350 से अधिक मरीजों की जांच नहीं हो सकी। यूरिया, क्रिटनी, शुगर सहित बॉयो कमेस्ट्री की अन्य जांचें नहीं होने के कारण कुछ मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में जाना पड़ा। आशंका है कि दो-तीन दिन तक मशीन की मरम्मत नहीं हो पाएगी।
पैथोलाॅजी में सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जो लोग कतार में घंटों खड़े रहकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सिलेक्ट्रा मशीन खराब है। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि जांच सैंपल अधिक होने के कारण ओवरलोड से मशीन बार-बार खराब हो रही है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अवकाश के कारण शुक्रवार को मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि सिलेक्ट्रा मशीन में खराबी आ गई है। उसका उपकरण मंगाया जा रहा है, उसके बाद मरम्मत होगी।
-

जांच कराने के लिए मैं दोपहर 12 बजे लाइन में लगा और एक घंटे बाद काउंटर पहुंचा तो पता चला जांच नहीं हो पाएगी। बहुत दु:ख हुआ।

जमीउल्लाह, अतरी

लाइन में लगकर मैं जांच कराने गया था। काउंटर पर बताया गया कि क्रिटनीन की जांच नहीं हो पाएगी, जो जांच होगी, उसकी रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी। मैंने सैंपल ही नहीं दिया।

विश्वनाथ, बांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें