फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर पालिका टीम ने सात किलो पॉलिथीन जब्त की

Tue, 04 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ सोमवार को जांच अभियान चलाया गया। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें। टीम ने सात किलो पॉलिथीन जब्त करके कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ईओ संदीप कुमार ने बताया कि बर्डपुर कस्बे में दुकानों की जांच की गई। लोगों से अपील की गई कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग कदापि न करें। कुछ दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया है। इसके बावजूद नहीं सुधार हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार के निर्देशों का सभी को पालन करना चाहिए। छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सूरज प्रताप सिंह, सर्वजीत कुमार, पंकज यादव, अकबर अहमद, सोनू यादव, शम्स अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें