सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए बढ़नी कस्बे में पुलिस व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने बुधवार को गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वालों की जांच करने के साथ सामानों की सघन चेकिंग की गई। बढ़नी पुलिस चौकी के प्रभारी सभा शंकर यादव ने बताया कि खुली सीमा पर हर तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान एसआई अजय कुमार, एएसआई भगता राम, सुशांत, गिरधारी राम, धीरज कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद