फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुरक्षा एजेंसियां करें कानून का पालन

विज्ञापन
नेपाल के भरतपुर में बैठक करते गृह मंत्री रवि लमिछाने। विज्ञप्ति - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियां करें कानून का पालन
विज्ञापन

- गृहमंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। नेपाल के उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री रवि लमिछाने ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां कानून का पालन करें। वह बृहस्पतिवार को भरतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी 77 जिलों के मुख्य जिला अधिकारियों को उच्च मनोबल के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी प्रमुख जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी से प्रभावित हुए बिना काम करें।
विज्ञापन

उन्हें कानून का पालन करने और गलत काम नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सुरक्षा तंत्र को केवल वही करने का निर्देश दिया जो सही है और कानून का पालन करें न कि आदेश का। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दल के दबाव में आए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह नेपाल पुलिस को मजबूत करने और पुलिस संगठन के भीतर की समस्याओं को हल करके कानून का शासन बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। कहा कि देशभर में बंद अवैध क्रशर उद्योग के संचालन पर सचिव स्तर की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें