फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सचिव से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 09 Jul 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली के लोटन ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित सचिव ने दो लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।पंचायत सचिव रवींद्र कुमार जाटव के मुताबिक वह लोटन ब्लॉक सभागार में बैठकर विभागीय संबंधी आवश्यक कार्य कर रहा था। इस बीच पीयूष सिंह और गुड्डू यादव सभागार में आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे। जाते-जाते जाति सूचक गालियां भी दीं। सचिव ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी लोटन थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें