फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसमी बीमारी के मरीज बढ़े ठंड से बचने की दी सलाह

Mon, 09 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के पीएचसी सोहना में जन आरोग्य स्वास्थ मेला में मरीज देखते डॉ.शैलेन्द्र मणि ओझा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले आयोजन हुआ। इसमें मरीजों की सेहत की जांच करके उन्हें दवाएं दी गईं। मेले में बुखार, जुकाम और हड्डी में दर्द के रोगी अधिक पहुंचे। डॉक्टरों ने ठंड से बचने की सलाह दी। डुमरियागंज नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 11 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज शामिल रहे। डॉ. राम किशोर प्रजापति ने बताया कि मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर और कठोतिया रामनाथ में 322 महिला-पुरुष व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि 294 मरीजों का उपचार कर दवा दिया गया। कठौतिया रामनाथ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला, पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डाॅ. राहुल कुमार ने बताया कि 29 मरीजों का उपचार किया। मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा में डॉ. अरुण कुमार सोनकर ने 18 मरीजों का इलाज किया। वहीं, चिकित्सक विहीन अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में फार्मासिस्ट नूरुल हसन ने 19 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें