डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित व सीओ अखिलेश वर्मा ने तहसील क्षेत्र के संवेदनशील व क्रिटिकल बूथों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील की। प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया रेहरा बूथ पर बिजली, पानी, रैंप, खिड़की, दरवाजे आदि को देखा और मतदान से पूर्व सारी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उसके बाद गंगवार व कोनकटी बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्येंद्र मिश्र, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार, इरशाद खान आदि मौजूद रहे। संवाद