फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम ने किया क्रय केंद्र इटवा का निरीक्षण

Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। एसडीएम इटवा कुणाल ने शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्र इटवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने व गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम इटवा ने क्रय केंद्र पर मौजूद सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार केंद्र व तहसील स्तर पर भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए शिविरों की व्यवस्था की जाएगी। फार्मर आईडी अनिवार्य है, इसी आईडी से सभी किसानों को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। क्रय केंद्र पर एसडीएम ने फोन पर केंद्र पर गेहूं की बिक्री कर चुके, किसानों से बातचीत करके गेहूं खरीद के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि किसानों से गेहूं नियमानुसार क्रय किया जा रहा है। इस दौरान किसान राम कीरत शुक्ला, वंशराज मौर्या आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें