फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

चिल्हिया। निर्वाचन नामावली संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को एसडीएम शिवमूति सिंह ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस विशेष अभियान में एसडीएम शिव मूर्ति सिंह टीम सहित प्राथमिक विद्यालय बूढ़ापार, मेहनौली, अगया, चौहट्टा, खरगवार, डफरा नानकार, चोडार, नियाव, पंचायत भवन भदाव, पूर्व माध्यमिक बेलवा सहित 20 बूथों का निरीक्षण किया। संबंधित बीएलओ को निर्वाचन नामावली से संबंधित फार्म भी उपलब्ध कराया गया। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी फार्म को पूर्ण कर तहसील कार्यालय में जमा करें। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें