सिद्धार्थनगर। एसडीएम सदर डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को सदर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की व्यवस्था, पुलिस कर्मियों की हाजिरी, मुकदमों की फाइल और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। एसडीएम के निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। एसडीएम ने कोतवाल से चिह्नित अपराधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि दोबारा आने पर सबकुछ सही मिले।