फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम ने खाद की दुकानों व समितियों का किया औचक निरीक्षण

Tue, 16 Dec 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। यूरिया के लिए परेशान किसानों की समस्याओं को देखते हुए एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने मंगलवार को खाद की दुकानों व समितियों का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम चोड़ार चौराहे पर स्थित अंशिका फर्टिलाइजर की दुकान पर पहुंचे। यहां पर स्टॉक रजिस्टर व किसानों के आधार कार्ड नंबर की जांच की। बभनी व महादेवा चौराहा पर स्थित साहब खाद भंडार, जितेंद्र खाद भंडार, वाल्मिकी द्विवेदी खाद भंडार का निरीक्षण किया और खाद लेने आए किसानों से बातचीत की और रजिस्टर पर आधार का मिलान किया। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नेपाल बॉर्डर काफी नजदीक है, ऐसे में यूरिया की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम महदेवा नानकार साधन सहकारी समिति पर पहुंचे सचिव ज्वाला सिंह से यूरिया वितरण की जानकारी ली और वितरण रजिस्टर जांच की। एसडीएम ने सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करें। यूरिया निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करें। कालाबाजारी व ओवररेटिंग की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से धान खरीदने में हीलाहवाली न करें और उनका भुगतान समय पर अवश्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें